भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम द्वारा 15 से 17 नवंबर 2024 तक एस.जी.टी. विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, हरियाणा में “विजन फॉर विकसित भारत (विविभा :2024) – अखिल भारतीय शोधार्थी सम्मेलन” आयोजित किया जा रहा है। विविभा :2024 के सफल आयोजन की मंगलकामना के साथ आज एस.जी.टी. विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में विधिवत भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय बी॰आर॰ शंकरानंद जी, एस॰जी॰टी॰ विश्वविद्यालय के माननीय मनमोहन चावला जी, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री सुनील शर्मा जी, अखिल भारतीय युवा आयाम प्रमुख श्री अमित रावत जी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. संजय पाठक जी, अखिल भारतीय कोष सह-प्रमुख श्री अजेय धाकरस जी, और अखिल भारतीय विशेष सम्पर्क प्रमुख श्री शिवव्रत महापात्र जी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


